{"_id":"61facad9433a6865ba63ecf8","slug":"rs-20-50-lakh-from-four-different-accounts-azamgarh-news-vns636653884","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 20.50 लाख रुपये चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से 20.50 लाख रुपये चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। यूनियन बैंक की फुलवरिया शाखा में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 20.50 लाख रुपये चार अन्य खातों में भेज दिए गए हैं। पीड़ित ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बैंककर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाने के रामगढ़ जिवली गांव रहने वाले वीरेंद्र हरीलाल यादव का खाता मुंबई और फुलवरिया के यूनियन बैंक में है। उसने मुंबई में जमीन बेचने से पैसों को अपने मुंबई वाले खाते से फुलवरिया वाले खाते में ट्रांसफर किया। बुधवार को हरिलाल आधार कार्ड से जनसेवा केंद्र पर पैसा निकालने पहुंचा तो उसके खाते में कोई रकम ही नहीं थी। उसने स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि 25 जनवरी को शाम पांच बजे उसके खाते से 20.50 लाख रुपये चार अलग-अलग खातों में फर्जी चेक के जरिए स्थानांतरित कर दिए गए थे। वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक खाते में सात लाख, दो खातों में पांच-पांच लाख व एक खाते में 3.50 लाख रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। उसने बैंक बैंककर्मियों पर फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित करने का आरोप लगया है। शाखा प्रबंधक व चार अन्य के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी अहरौला संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। उसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।