{"_id":"65f74c22532af6e1d102c4c4","slug":"rs-108-lakh-stolen-from-account-by-sending-link-on-instagram-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-112773-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: इंस्टाग्राम पर लिंक भेज खाते से उड़ाया 1.08 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: इंस्टाग्राम पर लिंक भेज खाते से उड़ाया 1.08 लाख
विज्ञापन
परिजनों के साथ शहर कोतवाली में बने पुलिस आवास में रहने वाली एक युवती के इंस्टाग्राम पर लिंक भेजकर साइबर अपराधियों ने खाते से 1.08 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने घटना को लेकर शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर में छाया पांडेय ने बताया कि वह मूलत: प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है और अपनी बहन के साथ शहर कोतवाली में बने पुलिस आवास में रहती है। बीते 14 मार्च को वह इंस्टाग्राम चला रही थी। जहां अमेजान पार्ट टाइम जाब का एक लिंक था। जिसे क्लिक करते ही वहाट्सएप पे खुल गया।
यहां भी एक लिंक दिया गया था। इस पर लिंक पर क्लिक करते ही उसके तीन अलग-अलग खाते से कुल 1.08 लाख रुपये गायब हो गए। बैंक स्टेटमेंट आदि देखने पर ज्ञात हुआ कि उसके खाते से पैसा दो अलग-अलग बैंकों के खातों में ट्रांसफर हुआ है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।