फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Route of 5 trains including Kaifiyat changed due to yard remodeling in Shahganj

Azamgarh News: शाहगंज में यार्ड रिमॉडलिंग से कैफियात समेत 5 ट्रेनों का रूट बदला

Mon, 23 Sep 2024 04:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Route of 5 trains including Kaifiyat changed due to yard remodeling in Shahganj
फूलपुर। जौनपुर के शाहगंज जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते आजमगढ़ के रास्ते शाहगंज मऊ के बीच जाने वाली पांच ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, दो पैसेंजर ट्रेनें भी शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं।
विज्ञापन

बलिया से चलने वाली (05167) बलिया-शाहगंज पैसेंजर आजमगढ़ में यात्रा समाप्त करेगी। फलस्वरूप यह पैसेंजर ट्रेन आजमगढ़- शाहगंज के मध्य निरस्त रहेगी। शाहगंज से चलने वाली (05168) शाहगंज-बलिया पैसेंजर आजमगढ़ से चलेगी। इसके चलते यह पैसेंजर ट्रेन शाहगंज- आजमगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। आसनसोल से चलने वाली (13509) आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस आजमगढ़ तक ही चलेगी। गोंडा से चलने वाली (13510) गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आजमगढ़ से चलाई जायेगी। जिसके चलते यह गाड़ी गोंडा-आजमगढ़ के बीच निरस्त रहेगी। आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन (12225) कैफियत एक्सप्रेस 23 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आजमगढ़ से मऊ, भटनी, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी होकर दिल्ली तक जाएगी। दिल्ली से चलने वाली (12226) कैफियत डाउन 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक दिल्ली से बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, भटनी, मऊ होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी। कैफियत अप और डाउन ट्रेन सरायमीर, खुरासन रोड, शाहगंज, फैजाबाद, रुदौली के मध्य निरस्त रहेगी। गोदान एक्सप्रेस मऊ, औड़िहार, जौनपुर होकर चलेगी। साबरमती, सरयू यमुना, उत्सर्ग, गरीब नवाज और ताप्ती गंगा ट्रेन का विभिन्न तारीखों में रेलवे ने रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed