फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Route Diversion: Route diversion in the city due to the arrival of CM Yogi, read this news before going throug

Route Diversion: सीएम योगी के आगमन को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, इन रास्तों से जाने से पहले पढ़ें ये खबर

Tue, 02 May 2023 06:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 May 2023 06:22 PM IST
सार

वाराणसी-जौनपुर मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन जिनको अंबेडकरनगर, फैजाबाद की तरफ जाना है वे वाहन मुहम्मदपुर तिराहा से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर, मंदूरी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन
Route Diversion: Route diversion in the city due to the arrival of CM Yogi, read this news before going throug
सीएम योगी की जनसभा - फोटो : एएनआई

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का नगर के एसकेपी इंटर कालेज में आगमन हो रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसे लेकर प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन


भारी वाहन ट्रक, डीसीएम व ट्रेलर के लिए रूट व्यवस्था
- वाराणसी-जौनपुर मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन जिनको अंबेडकरनगर, फैजाबाद की तरफ जाना है वे वाहन मुहम्मदपुर तिराहा से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर, मंदूरी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
विज्ञापन

- अंबेडकनगर-फैजाबाद मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ से आने वाले वाहन जिनको वाराणसी-जौनपुर की तरफ जाना है वे मंदूरी से दाहिने मुड़कर तहबरपुर, निजामाबाद, फरिहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपुर- दोहरीघाट-जीयनपुर मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले सभी बड़े वाहन जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियांव चौराहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- आजमगढ़ से जीयनपुर, दोहरीघाट गोरखपुर की तरफ जाने वाले सभी बड़े वाहन नरौली, बैठौली, सठियांव चौराहा से  मुबारकपुर, जीयनपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बलिया-मऊ मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन जिनको अंबेडकनगर, फैजाबाद, लखनऊ जाना है, वे वाहन सठियांव पूर्वाचल एक्सप्रसवे अंडर पास के बगल वाले मार्ग से होते हुए सेहदा से मंदूरी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- लखनऊ-फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन जिनको मऊ, बलिया जाना है, वे वाहन सेहदा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अंडर पास के बगल वाले मार्ग से सठियांव पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडर पास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
 

Route Diversion: Route diversion in the city due to the arrival of CM Yogi, read this news before going throug
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
 रोडवेज बस व प्राईवेट बसों के लिए रूट व्यवस्था
- आजमगढ़ से गोरखपुर को जाने वाली रोडवेज बस व प्राईवेट बस नरौली से हाइड्रिल चौराहा, बैठौली हाफिजपुर से जीयनपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे ।
- गोरखपुर मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाली रोडवेज बस व प्राईवेट बस हाफिजपुर से बैठौली, हाईडिल चौराहा, नरौली तिराहा से पहलवान तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- आजमगढ़ से फैजाबाद-लखनऊ को जाने वाली रोडवेज बस व प्राईवेट बस नरौली से हाईडिल चौराहा, बैठौली, हाफिजपुर से विजरवा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अंडरपास लिंक रोड से सेहदा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- फैजाबाद-लखनऊ मार्ग से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाली रोडवेज बस व प्राईवेट बस सेहदा से विजरवा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक मार्ग से हाफिजपुर, बैठौली, हाईडिल चौराहा, नरौली तिराहा से पहलवान तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

Route Diversion: Route diversion in the city due to the arrival of CM Yogi, read this news before going throug
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों का थानावार रूट व्यवस्था
- थाना बिलरियागंज, रौनापार, महाराजगंज क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन जुनैदगंज चौराहा से हाफिजपुर होते हुये कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- थाना अतरौलिया, कप्तानगंज, निजामाबाद, तहबरपुर व कंधरापुर क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन भंवरनाथ से जुनैदगंज से हाफिजपुर होते हुये कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- थाना मुबारकपुर, जहानागंज, सिधारी, कोतवाली क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन बैठौली से हाफिजपुर होते हुये कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
- थाना मेंहनगर, मेहनाजपुर, तरवां, जहानागंज क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन छतवारा हाईडिल बैठौली से हाफिजपुर होते हुये कार्यक्रम स्थल तक आएंगे ।
- थाना देवगांव, गंभीरपुर, बरदह, दीदारगंज, पवई, फूलपुर, सरायमीर, रानी की सराय क्षेत्र के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन सेमरहा (थाना क्षेत्र रानी की सराय) अंडर पास से वाराणसी-लखनऊ बाई पास से भंवरनाथ, जुनैदगंज से हाफिजपुर होते हुये कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।

अन्य यातायात रूट व्यवस्था
- बागेश्वर चौराहा से भंवरनाथ तक मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी वाहन व बसों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- करतालपुर तिराहा से पहाड़पुर तक व पहाड़पुर से हाफिजपुर तक मार्ग पर समस्त प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों  का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed