{"_id":"5ebc1d138ebc3e90224c148f","slug":"roof-bar-fell-while-opening-the-cam-two-laborers-injured-azamgarh-news-vns524752090","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांचा खोलते समय गिरा छत का बारजा, दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के आराजी बाग में मकान का बारजा गिरने पर मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू कर निकालती अग्निशमन वि?
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। नगर के आराजीबाग मुहल्ले से सटे एक मकान का निर्माणाधीन मकान का सांचा खोलते समय बुधवार की शाम को छत का बारजा गिर गया। इस घटना में एक मजदूर नीचे गिर गया जब दूसरा मजदूर बारजे के नीचे के दब गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू करके दबे मजदूर को बाहर निकाला। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
नगर के बंधन मैरेज हाल के सामने एक व्यक्ति काफी दिनों से अपने भवन का निर्माण करा रहा था। दो मंजिला मकान पूरा हो चुका था। तीसरे मंजिल की ढलाई का कार्य लाक डाउन से पहले ही पूरा हो चुका था। लाक डाउन के कारण सांचा खोला नहीं जा सका था। जिसके कारण वह उसी तरह से पड़ा रहा। जैसे ही लाक डाउन में छूट मिली मकान मालिक ने सांचा खुलवाने के लिए मजदूरों केे लगाया। बुधवार की शाम को मजदूर पूरे छत का सांचा खोलने के बाद सड़क की तरफ के बारजे का सांचा खोल रहे थे। तभी अचानक छत का बारजा टूट गया। जिससे एक मजदूर सीधे सड़क पर आ गिरा। जबकि दूसरा मजदूर बारजे के नीचे दब गया। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले जग को लगाकर बारजे के मलबे को उठाकर उसके नीचे दबे मजदूर को बाहर निकाला फिर सीढ़ीयों के सहारे उसे नीचे उतारा। फायर बिग्रेड टीम द्वारा लगभग एक घंटे तक इस रेस्क्यू आपरेशन को किया गया। दोनों घायलों केे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर की पहचान सर्वेश चौहान निवासी मोहम्मदाबाद है। दूसरे के नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी है।
शहर के आराजी बाग में मकान का बारजा गिरने पर मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू कर निकालती अग्निशमन वि?- फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।