{"_id":"86481b3a5cbbd315ad92de3b7a73ad8c","slug":"rojgar-sewak-raised-his-voice-to-regular-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने के लिए रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने के लिए रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण की मांग को लेकर उत्तरप्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष सच्चेलाल यादव ने कहा कि उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के आह्वान पर उन लोगों ने धरना दिया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी /ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, ग्राम रोजगार सेवकों के विनियमितीकरण कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और विनियमितीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सेवकों को 10 हजार रुपये मानदेय का भुगतान की मांग की।
कहा कि प्रधानों के उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए ग्राम रोजगार सेवकों के लिए स्थानांतरण की प्रक्रिया लागू की जाए। ग्राम पंचायतों से फर्जी प्रस्ताव के आधार पर हटाए गए ग्राम रोजगार सेवकों को पुन: उनके पद पर बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आठ फरवरी को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में सभी लोग अनिश्चित कालीन धरने के लिए बाध्य होंगे। संचालन शिवाश्रय यादव ने की। इस मौके पर त्रिलोकी, रामप्रताप, इंद्रकेश, जितेंद्र, पंकज चौधरी, गुलाब, प्रदीप, इंदल, सुधीर सिंह, शैलेंद्र, राकेश, विजया सोनी आदि उपस्थित थे।