फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of cash and mobile from youth on the strength of arms

असलहे के बल पर युवक से नकदी व मोबाइल की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Robbery of cash and mobile from youth on the strength of arms
जहानागंज। थाना क्षेत्र के बजहां पुल पर बुधवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से असलहे के बल पर मोबाइल व नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित मुबारकपुर क्षेत्र का निवासी है और सुबह किसी काम से बाइक से जहानागंज जा रहा था। घटना के बाबत पीड़ित ने जहानागंज थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव निवासी इंद्रसेन बुधवार की सुबह बाइक से जहानागंज किसी काम से जा रहा था। अभी वह जहानागंज थाना अंतर्गत बजहां पुल के पास पहुंचा था कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इंद्रसेन कुछ समझ पाता कि इसके पूर्व ही एक बदमाश ने असलहा निकाल कर सटा दिया और जेब में रखे दो मोबाइल सेट के साथ ही 2500 नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित जहानागंज थाने पर पहुंचा और पुलिस को घटना की लिखित तहरीर थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed