{"_id":"617af27feaa300011d1343d5","slug":"roadways-will-increase-on-diwali-and-chhath-you-will-get-relief-azamgarh-news-vns619829363","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली और छठ पर रोडवेज के बढ़ेंगे फेरे, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली और छठ पर रोडवेज के बढ़ेंगे फेरे, मिलेगी राहत
विज्ञापन
दीपावली और छठ पूजा पर 10 दिन तक सवारियों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों को अधिक चक्कर लगाने पड़ेंगे। बसों के चालक परिचालक के अलावा डिपो कर्मियों को 10 दिन की अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा। दो से 11 नवंबर तक कर्मचारियों की छुट्टी पर भी रोक लगाई गई है। लखनऊ मुख्यालय से क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश जारी किए गए हैं।
निगम की ओर से रोडवेज और कार्यशाला में काम करने वाले कर्मियों की छुट्टी दो से 11 नवंबर तक विशेष प्रभाव से रद्द कर दी गई है। साथ ही चालकों और परिचालकों सहित सभी कर्मियों को इस दौरान काम करने के लिए अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। एआरएम एसबी राम ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों के दबाव को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां दो से 11 नवंबर तक निरस्त की गई हैं। विमाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिक लोड फैक्टर मिलने पर ये बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
रोडवेज: रीजन का हाल
डिपो - बसें
बलिया - 87
बेल्थरा - 39
दोहरीघाट - 51
मऊ - 47
शाहगंज - 30
आजमगढ़ - 81
अंबेडकरनगर - 73
दीपावली व छठ पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो नवंबर से 11 नवंबर तक कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिस रूट पर बसों की कमी होगी उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
वीके सिंह, आरएम आजमगढ़।