फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways employees raised their voice for their demands

Azamgarh News: रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के लिए उठाई आवाज

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees raised their voice for their demands
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। सभी कर्मचारियों ने आरएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांगों से अवगत कराया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश नंद सिंह ने कहा कि मृतक आश्रितों के लंबित प्रकरणों को निस्तारित कर नियुक्ति प्रदान की जाए। परिवहन निगम व प्राइवेट निजी परिवहन के करों में समानता, संविदा कर्मचारियों की अवैधानिक कटौतियां बंद करने और उनकी सेवा नियमावली बनाने की मांग है। संविदा, आउटशोर्ष, नीलिट कर्मचारियों को एक योजना बनाकर वरिष्ठ के अनुसार नियमितीकरण व समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की। महंगाई को देखते हुए वेतन में दस प्रतिशत वृद्धि की जाए। परिवहन निगम में कार्यरत सभी संवर्ग के कार्मिकों को ईएसआई से जोड़कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। राज्य कर्मचारियों की भांति परिवहन निगम के सभी नियमित, संविदा, आउटशोर्स, नीलिट कार्मिकों को भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। अध्यक्षता रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह व संचालन क्षेत्रीय मंत्री दुर्गेश नंद सिंह ने किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व शाखा अध्यक्ष अरविंद राय, वर्तमान शाखा अध्यक्ष गौरव दीक्षित, वर्तमान शाखा मंत्री प्रवीण पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, महेश चंद पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed