फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways employees protest in support of demands

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना

Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees protest in support of demands
आजमगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में सोमवार को पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में रोडवेज परिसर में जसवंत सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया। धरने के बाद प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक वीके सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री पीएन सिंह ने कहा कि शासन और निगम के प्रबंध निदेशक को पर्याप्त समय दिए जाने के बाद भी परिवहन निगम व इसे नियमित, संविदा और आउटसोर्स सहित सभी कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान नहीं किए जाने पर गहरा असंतोष व्याप्त है। कहा कि 20 दिसंबर को समीक्षा बैठक के बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी। महामंत्री गिरीश चद्र मिश्र ने बताया कि हमारी पांच सूत्री मांगों में जुलाई 2018 से बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किश्तों में किए जाने, प्रदेश से बाहर के स्थानों पर तैनात कार्मिकों के मकान किराया भत्ते का भुगतान किए जाने, लंबित वेतनमान और वेतन विसंगति का समाधान कराए जाने, लागू वेतनमानों के बकाया एरियर्स के भुगतान की कार्य योजना बनाए जाने सहित समस्त मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग निगम प्रबंध निदेशक से की गई। धरने में गिरीश चतुर्वेदी, सुभाष पांडेय, मोहम्मद असलम खां, राजेंद्र यादव, चंद्रशेखर सिंह, गिरीश चंद्र पांडेय, विपुल राजन, पंकज कुमार सिंह, गिरीजेश त्रिपाठी, अनिल कुमार शुक्ल, सत्येंद्र कुमार, वेद प्रकाश पांडेय, गिरीजेश उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed