फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways bus overturned in a ditch collided with tractor-trolley, a dozen injured

ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा खाई में पलटी रोडवेज बस, दर्जन भर घायल

Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned in a ditch collided with tractor-trolley, a dozen injured
आजमगढ़। अतरौलिया थाना के सिकंदरपुर गांव के पास रोडवेज की बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में बस में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई थी। परिवहन निगम के आंबेडकर डिपो की बस सोमवार को लखनऊ से आजमगढ़ आ रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी थी। अभी बस अतरौलिया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी कि गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही चीख पुकार के साथ मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर घायलों को तत्काल इलाज के लिए 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया भेजा। अस्पताल पहुंचे यात्रियों में बस चालक पवन (40) निवासी खरेरूपट्टी थाना अतरौलिया, शिवांश (4), निशा मिश्रा (30), सुनील (32) निवासी सबहापट्टी थाना रौनापार, अवधेश कश्यप (60) निवासी चिरैयाकोट जिला मऊ, विपिन कुमार (21) निवासी महाराजपुर थाना कंधरापुर आदि शामिल है। कई घायल अपना इलाज कराने निजी अस्पताल भी चले गए है। घायलों में शामिल शिवांश व सुनील की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. केके झा ने बताया कि डॉ. मुकेश के नेतृत्व में पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed