फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roads of urban bodies will be pothole free

Azamgarh News: गड्ढामुक्त होंगी नगरीय निकायों की सड़कें

Sat, 30 Sep 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Roads of urban bodies will be pothole free
शासन ने निकायों की क्षतिग्रस्त सड़ाकों के निर्माण के लिए निकायों को 15वें वित्त आयोग से पांच करोड़ 97 लाख 13 हजार 21 रुपये जारी किए हैं। साथ ही 11 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश भी दिया है। डीएम की ओर से इस धन का सबसे पहले सड़कों के गड्ढों को भरने में प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में वैसे तो 16 नगर निकाय हैं। जिसमें तीन नगरपालिका और 13 नगर पंचायतें शामिल हैं। अभी मार्टीनगंज नई नगर पंचायत होने के कारण इसके लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। वहीं बिलरियागंज को अभी नगर पंचायत ही मानकर शासन स्तर से धनराशि जारी की गई है। जबकि यह नगर पालिका बन चुकी है। इन नगर निकायों में काफी सड़कें ऐसी हैं जो काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हैं। जिसके कारण इन सड़कों से लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। शासन की ओर से बुनियादी अनुदान राशि जारी की गई है। जिसमें उसके द्वारा नगर पंचायत मार्टीनगंज को छोड़कर 15 नगर निकायों के लिए धन जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बैठक कर डीएम द्वारा सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वह सबसे पहले इस धन से नगर निकायों की जर्जर हो चुकी सड़कों की मरम्मत कराएं। शासन की ओर से 11 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेटलाइन निर्धारित की गई है। इस तिथि से पहले सभी नगर निकायों में सड़कों के गड्ढे हर हाल में भर दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
नगर निकायों को जारी धनराशि
नगर निकाय जारी धनराशि लाख में
नपा आजमगढ़ 1,66,37,232 रुपये
नपा मुबारकपुर 1,48,72,212 रुपये
नपं अतरौलिया 13,76,204 रुपये
नपं अजमतगढ़ 22,81,736 रुपये
नपं बिलरियागंज 20,00,356 रुपये
नपं जीयनपुर 17,95,716 रुपये
नपं कटघर लालगंज 19,85,008 रुपये
नपं महराजगंज 10,94,824 रुपये
नपं माहुल 17,49,672 रुपये
नपं मेंहनगर 22,35,692 रुपये
नपं बूढ़नपुर 31,41,224 रुपये
नपं निजामाबाद 19,85,008 रुपये
नपं फूलपुर 14,98,888 रुपये
नपं सरायमीर 30,08,208 रुपये
कोट
शासन की ओर से बुनियादी अनुदान से जनपद की नगर पंचायतों को पांच करोड़ 97 लाख जारी हुए हैं। डीएम की ओर से सभी नगर निकायों को पहले निकायों की सड़कों के गड्ढे भरने का निर्देश दिया गया है। -आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed