फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident victims demand justice

पहले इंसाफ करों, बाद में उठेगी यहां से लाश

Sat, 20 Jul 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Road accident victims demand justice
सिधारी थाने के टिल्लूगंज बाजार में ट्रक दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की पिटाई से घायल ट्रक चालक को ल - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के टिल्लूगंज बाजार में शनिवार की शाम हुई घटना से आक्रोशित लोगों का गुस्सा पुलिस को देखते ही फूट पड़ा। लोग पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। साथ ही एक स्वर में आवाज उठी कि पहले इंसाफ करो, बाद में यहां से लाठ उठाई जाएगी। गांव वालों के विरोध के चलते मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक सिधारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आलाधिकारी पहुंचे और आश्वासन देकर लाश को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई गई।
विज्ञापन

हादसे में मृत बेलथर गांव निवासी रीना देवी पत्नी मनोज राजभर अपने चार माह की बेटी को दवा दिलाने आई थी। जबकि बुंदा गांव निवासी बुलबुल को उसके चाचा इंजेक्शन लगवाने बाजार लाए थे। जबकि दो भाईयों में छोटा दारा दो दिन पूर्व पंजाब से घर आया था। शनिवार को कोई पूजा होने पर वह लड्डू खरीदने बाजार आया था। जबकि सुराती देवी सामान खरीदने के लिए बाजार आई हुई थी। शनिवार को हादसे में चार लोगों की एक साथ मौत हो जाने और आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो जाने से लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का गुस्सा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस भीड़ के चंगुल से बचाकर ट्रक चालक मनोज को लेकर अपने साथ चली गई। नाराज लोग पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए लाश उठाने से रोक दिया। लोगों की मांग थी कि पहले ट्रक के चालक, मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद ही लाश उठेगी। शव न उठाए देने की सूचना प्रभारी निरीक्षक सिधारी द्वारा उच्चाधिकारियों को दी गई। घटना के करीब दो घंटे बाद मौके पर उच्चाधिकारी पहुंचे और आश्वासन देकर लाश को पीएम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नहीं थी एबुलेंस
आजमगढ़। कहने को तो मंडलीय अस्पताल है, लेकिन शनिवार की शाम को हुई घटना में घायलों को वाराणसी के हायर सेंटर में ले जाने के लिए कोई एबुलेंस ही नहीं था। ऐसे में घायलो ंको डाक्टर ने रेफर तो कर दिया था, लेकिन एबुलेंस के अभाव में सभी वहीं पड़े रहे। बाद में सीएमओ ने प्राइवेट अस्पतालों से एबुलेंस हायर किया। प्राइवेट एबुलेंस से घायलों को अन्य अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता के लिए डीएम भेजेंगे सीएम को रिपोर्ट
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र टिल्लूगंज बाजार में शनिवार की शाम हुई घटना में मरने वालों की सहायता के लिए डीएम की तरफ से मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहां से जो भी स्वीकृत होगा। वह धनराशि उनके परिवारवालों को दिया जाएगा। हादसे में मरने वालेे यदि भूमिहीन होंगे तो उनके घर वालों को प्रशासन की तरफ से जमीन का पट्टा किया जाएगा। अब तक हुई जांच में पता चला है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था।

बता दें कि टिल्लूगंज बाजार में हुई घटना से क्षेत्र के लोग प्रशासन के प्रति नाराज होकर विरोध में नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप है कि घटना के करीब एक घंटे बाद तक एबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ना ही पुलिस का कोई आलाधिकारी ही मौके पर पहुंचा। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और लाश उठा रही पुलिसवालों को रोक दिया गया। कुछ लोग विरोध करते हुए सड़क पर बैठकर आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। स्थिति गंभीर और तनावपूर्ण होते देख डीएम और एसपी को सूचना दी गई। शाम करीब सात बजे मौके पर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम आदि मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए डीएम एनपी सिंह ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। लेकिन ग्रामीणों को डीएम की बातों पर भरोसा न करते हुए लिखकर देने की मांग करने लगे। जिस पर डीएम ने सभी को समझाया और लाश उठवाने के लिए राजी कर लिया। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वालों के घर वालों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस संबंध में सीएम से भी वार्ता हुई है। उन्होंने रिपोर्ट मांगी है। यदि कोई भूमिहीन है तो उसे जमीन का पट्टा किया जाएगा। डीएम ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed