फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in Azamgarh Three people standing on roadside crushed by pickup one dead

Azamgarh: सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को बेकाबू पिकअप ने कुचला, एक की मौत, दो घायल

Sun, 13 Nov 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 04:21 PM IST
सार

आजमगढ़ के युधिष्ठिरपट्टी बाजार में सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Azamgarh Three people standing on roadside crushed by pickup one dead
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ के युधिष्ठिरपट्टी बाजार में शनिवार रात सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे तीन लोगों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया। 

विज्ञापन


अहरौला थाना के युधिष्ठिरपट्टी गांव निवासी रणधीर (48) पुत्र रामकेवल शनिवार रात आठ बजे अपने रिश्तेदार सोनू (22) निवासी मार्टीनगंज व गांव के ही प्रदीप यादव (21) के साथ बसही बाजार जा रहा थे। बाजार पहुंचने पर तीनों बाइक सड़क किनारे खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

बाइक भी पिकअप की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त

इसी दौरान अहरौला की तरफ से आ रही पिकअप ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं रणधीर की बाइक भी पिकअप की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन तीनों को इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां देर रात रणधीर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रणधीर  एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दोनों अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मैजिक-स्कूटी की टक्कर में युवती घायल

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासिनी प्रतिमा (18) पुत्री राजेश शनिवार शाम स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान खालिसपुर गांव के पास मैजिक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में प्रतिमा स्कूटी लेकर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed