{"_id":"61dbf6e044d9ff0b3e70919c","slug":"road-accident-in-azamgarh-railway-employee-died-on-spot-after-overspeed-private-bus-rammed-his-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सड़क हादसा: बेकाबू प्राइवेट बस ने बाइक को रौंदा, मौके पर ही रेलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सड़क हादसा: बेकाबू प्राइवेट बस ने बाइक को रौंदा, मौके पर ही रेलकर्मी की मौत
Mon, 10 Jan 2022 02:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 10 Jan 2022 02:35 PM IST
सार
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग नौ बजे प्राइवेट बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : फाइल डेमो.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर बेकाबू प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार रेलकर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद बस चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग नौ बजे प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार नीचे गिर पड़ा। इसके बाद भी चालक ने बस को नहीं रोका। युवक को रौंदते हुए निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात था युवक
सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की कवायद में जुट गई। जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान अंकित मौर्य (28) पुत्र लालजी मौर्य निवासी कोल्हूपारा थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर के रूप में हुई। वह दीदारगंज रेलवे स्टेशन पर बतौर ट्रैक मेंटेनर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह वह बाइक से फूलपुर आ रहा था। परिजनों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
पढ़ेंः तीसरी लहर में सोनभद्र के बाद आजमगढ़ में संक्रमित की मौत, अब भी लापरवाही है जारी
पढ़ेंः तीसरी लहर में सोनभद्र के बाद आजमगढ़ में संक्रमित की मौत, अब भी लापरवाही है जारी