कोरोना का कहर: तीसरी लहर में सोनभद्र के बाद आजमगढ़ में संक्रमित की मौत, अब भी लापरवाही है जारी
एक बार फिर से कोरोना महामारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के लाख प्रयास करने के बाद भी कोरोना के संक्रमण पर रोक लगता नहीं दिख रहा है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोनभद्र में युवक और आजमगढ़ में एक महिला की मौत कोरोना से हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ ही डेल्टा वायरस से ग्रसित मरीजों की बेहिसाब बढ़ती संख्या तीसरी लहर के जोर पकड़ने की दस्तक है। वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल के जिलों में कोरोना के मामले तेज गति से बढ़ रहे हैं। रविवार को सोनभद्र में कोरोना संक्रमित की मौत हुई तो वहीं आजमगढ़ में भी एक मरीज की मौत पुष्टि हुई है।
कोरोना संक्रमित मरीज आजमगढ़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। जहां उसने रविवार देर रात अंतिम सांस ली। वहीं अभी भी एक गंभीर मरीज का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कोरोना की तीसरी लहर भयावह होती जा रही है और अभी भी लापरवाही जारी है।
8 जनवरी को भर्ती हुई थी महिला
आजमगढ़ में प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। वर्तमान में 72 एक्टिव केस है। इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के लोग सड़कों पर धड़ल्ले से निकल रहे है। न तो आम जनता ही गाइडलाइन का पालन कर रही है न ही गाइडलाइन का पालन कराने वाले ही अब तक सक्रिय हुए है। जिसका परिणाम है कि लगातार पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
पढ़ेंः वाराणसी में बढ़ी सख्ती: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक, जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा
नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. नियाज ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गंभीरावस्था में आठ जनवरी को अस्पताल आई थी। उसकी सांस फूल रही थी। उसे ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
इसके साथ ही कोरोना की जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना की तीसरी लहर में मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल तीन मरीज भर्ती कराए गए है। जिसमें एक की मौत हो गई है।
सोनभद्र में मिले 37 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को जारी कोरोना बुलेटिन में सोनभद्र में 37 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। सर्वाधिक 32 मरीज म्योरपुर ब्लॉक के हैं। कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है। सीएमओ ने 15 वर्ष आयु के ऊपर के सभी लोगों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या करीब 86 पहुंच गई है।
कोन थाना क्षेत्र निवासी एक युवक नागपुर से लौट था। तबीयत खराब होने उसकी जांच कराई गई तो पॉजिटिव निकला। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के एल-2 हास्पिटल में उसे भर्ती कराया गया जहां पर शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में कोविड हास्पिटल के प्रभारी डॉ. अमृत राय ने बताया कि पीएचसी विंढमगंज से कोरोना पीड़ित युवक को एल-2 हास्पिटल के लिए रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मृत अवस्था में युवक को लाया गया था।