फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road Acciden in azamgarh two youths died one in critical condition come from Mumbai for marriage

UP Accident: आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर; शादी के लिए मुंबई से आया था युवक

Wed, 21 May 2025 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 May 2025 12:08 PM IST
सार

Accident News: यूपी के आजमगढ़ में हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर सरायमीर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल तीनों युवकों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां डाॅक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
road Acciden in azamgarh two youths died one in critical condition come from Mumbai for marriage
मनीष और अतुल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर में बीती रात नौ बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर निवासी मनीष प्रजापति उर्फ संटी (24) मुंबई में रहता था। वह अपनी शादी के लिए गांव आया था। मंगलवार की रात फरिहा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


वह खानपुर के पास पहुंचा सामने से एक बाइक पर सुवार अतुल यादव (25) निवासी अबू सैदपुर, हुब्बीगंज थाना दीदारगंज और अमित यादव उर्फ छोटू (18) निवासी खरसहन दूसरी बाइक से विपरीत दिशा से आ रहे थे। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उपचार के दौरान मनीष प्रजापति और अतुल यादव की मौत हो गई।

वहीं, अमित यादव को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष अपने परिवार में दो भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर पर था। वहीं, अतुल यादव ट्रक ड्राइवर था। अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed