फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward of 25-25 thousand announced on five criminals in azamgarh police will arrest by campaign

आजमगढ़: पांच अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, अभियान चलाकर गिरफ्तार करेगी पुलिस

Mon, 04 Apr 2022 01:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को हत्या, हिंसा और आपराधिक षडयंत्र आदि में शामिल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।

विज्ञापन
Reward of 25-25 thousand announced on five criminals in azamgarh police will arrest by campaign
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।  आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार को हत्या, हिंसा, आपराधिक षडयंत्र आदि में शामिल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया। इनमें से चार आजमगढ़ जिले का जबकि एक बदमाश मऊ जनपद का निवासी है। पुलिस को अभियान चलाकर इन बदमाशों की जल्द-जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


फरार अपराधियों में विजय यादव उर्फ सचिन पुत्र शिवचंद यादव निवासी हसनपट्टी थाना जीयनपुर, मोहम्मद रिजवान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर, दुर्ग विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय उदय प्रताप सिंह निवासी भदीड़ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, अभिषेक सिंह उर्फ भोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवां, अरविंद कश्यप पुत्र रामबली कश्यप निवासी चकिया कसयवन थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed