फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Revenue officials were absent on the resolution day, and complainants returned disappointed.

Azamgarh News: समाधान दिवस में राजस्व कर्मी रहे नदारद, निराश होकर लौटे फरियादी

Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Revenue officials were absent on the resolution day, and complainants returned disappointed.
26 पवई में थाना समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारी। संवाद
आजमगढ़। जनपद के 25 थानों में आयोजित समाधान दिवस इस बार राजस्व विभाग की अनुपस्थिति और आंशिक उपस्थिति के कारण प्रभावित रहा। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, पैमाइश, सीमांकन, नामांतरण और कब्जे से जुड़ी रहीं। कई थानों पर राजस्व अधिकारियों के न पहुंचने से फरियादियों को निराश होकर लौटना पड़ा। शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी डॉ. अनिल कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा रहे। यहां चार राजस्व प्रकरण आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष दो मामलों को जांच कर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके विपरीत जिले के अधिकांश थानों में राजस्व विभाग की अनुपस्थिति से 50 प्रतिशत से अधिक मामले लंबित रह गए। सरायमीर में पांच में से एक मामले का मेंहनगर में दस में से 4 का समाधान हुआ। गंभीरपुर और लाटघाट लेखपालों और कानूनगो की संख्या कम रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed