फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Respect for corona warriors, call for women power

कोरोना योद्धाओं का सम्मान, नारी शक्ति का आह्वान

Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Respect for corona warriors, call for women power
आजमगढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ आजमगढ़ द्वारा रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में शनिवार को सम्मान समारोह व समीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्लब की चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिधारी निवासी सतनाम की 11 साल की दिव्यंग बेटी मनसिमर कौर को अध्यक्ष अलका सिंह ने गोद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनसिमर की देखदेख संस्था करेगी। उसके बाद नगर के लछिरामपुर से महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसे चेयरमैन अर्चना वाजपेयी ने हरी झंडी दिखाई। महिला सशक्तिकरण, शक्ति नशा मुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हुईं सदस्य नेत्र मंदिर पहुंचीं। वहां कोरोना वारियर जुम्मन, याकूब, गुड्डू, इकबाल, फैजल को सम्मानित किया गया। मंदिर में 40 पौधे रोपे गए और कागज के थैले बांटते गए। अध्यक्ष लाजो अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक उत्थान इनरव्हील क्लब की प्राथमिकता है। उपाध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सेक्रेटरी मंजू अग्रवाल, ट्रेजीडार वैजयंती साव, आईएसओ प्रिया अग्रवाल, एडिटर अमित लता सिंह, सदस्य अमित अग्रवाल, वंदना सिंह, अलका सिंह, पुष्प लता श्रीवास्तव, गिरजा यादव, अनीता झाला, संतोष जालान, रीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, रश्मि श्रीवास्तव, रितु अग्रवाल, गीता अग्रवाल, दीपशिखा अग्रवाल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed