फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Repatriated from the post of SO Mehnagar and Kaptanganj

पोल्ट्री फार्म में रस्सी से लटका मिला युवक का शव

Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Repatriated from the post of SO Mehnagar and Kaptanganj
थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी एक युवक का शव उसके ही पोल्ट्री फार्म में एंगल से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

सरायमीर के कस्बा गांव निवासी 34 वर्षीय विवेक राय पुत्र स्व. हरिकुंवर राय अपने खेत में ही पोल्ट्री फार्म खोल रखे थे। बुधवार की सुबह परिजन सो कर उठे तो विवेक घर में नहीं थे। कुछ देर बाद गांव के लोग खेत की तरफ गए तो पोल्ट्री फार्म में विवेक का शव एक एंगल से नायलान की रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। पास में ही टेंट हाउस वाली सीढ़ी भी रखी थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसी सीढ़ी के सहारे गले में रस्सी का फंदा डाल कर सीढ़ी को ढकेल दिया गया है। सूचना मिलते ही सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो भाईयों में छोटा थे और दो बच्चों के पिता थे। पत्नी, मां व बड़े भाई का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed