{"_id":"623b62404a917c6c6c277815","slug":"repatriated-from-the-post-of-so-mehnagar-and-kaptanganj-azamgarh-news-vns644580521","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ मेंहनगर व कप्तानगंज पद से किए गए प्रत्यावर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ मेंहनगर व कप्तानगंज पद से किए गए प्रत्यावर्तित
विज्ञापन
ताबड़तोड़ घटनाओं के बीच कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एसपी ने दो थाना प्रभारियों को जहां प्रत्यावर्तित कर दिया है तो वहीं कुल चार थाना प्रभारियों समेत नौ निरीक्षकों व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसओ मेंहनगर विमल प्रकाश राय होली पव्र के दौरान हुई मारपीट की घटना में निरोधात्मक कार्रवाई समय से नहीं किए। जिसके चलते उनकी लापरवाही को देखते हुए उन्हें थानाध्यक्ष के पद से प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। इसी क्रम में एसओ कप्तानगंज बिंद कुमार को भी प्रत्यावर्तित किया गया है। उन पर लूट की घटना के अनावरण का प्रयास न करने, निर्वाचन के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई में उदासीनता बरतने आदि के चलते कार्रवाई हुई है। वहीं जीयनपुर व निजामाबाद थाना प्रभारियों का स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया के तहत किया गया है। एसओ जीयनपुर दिनेश को थाना निजामाबाद व एसओ निजामाबाद को थाना कोतवाली जीयनपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चुनाव सेल प्रभारी प्रमेंद्र सिंह को निरीक्षक अपराध थाना सिधारी, एसआई संजय कुमार को थाना तरवां से थानाध्यक्ष कप्तानगंज, एसआई बसंत लाल पीआरओ एसपी से थानाध्यक्ष मेंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी के तहत एसआई ज्ञानचंद शुक्ला पीआरओ एसपी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक तहबरपुर, निरीक्षक विमल प्रकाश राय को थाना प्रभारी मेंहनगर से क्राइम ब्रांच, निरीक्षक बिंद कुमार को प्रभारी कप्तानगंज से क्राइम ब्रांच व निरीक्षक जीयनपुर को प्रभारी जीयनपुर से क्राइम ब्रांच स्थानांतरित कर दिया गया है।