{"_id":"69dbf2606356c159850dd388","slug":"renovation-of-nine-committees-completed-with-rs-4527-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-148516-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 45.27 लाख से पूरा हुआ नौ समितियों का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 45.27 लाख से पूरा हुआ नौ समितियों का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति गजईपुर मुंडेरा का कराया गया जीर्णोद्धार। संवाद
आजमगढ़। जिले में जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी नौ समितियों के जीर्णोद्धार का काम 45.27 लाख से पूरा हो चुका है। अब इसमें खाद- बीज भंडारण की सुविधा बेहतर होगी। समिति सचिवों को बरसात में छत टपकने का डर नहीं सताएगा।
जिले में 250 साधन सहकारी समितियां हैं। एआर को- ऑपरेटिव अजय कुमार ने बताया कि समितियों से किसानों को खाद- बीज का वितरण किया जाता है। इसके अलावा रबी और खरीफ सीजन में समितियों को क्रय केंद्र भी बताया जाता है। कई समितियां पुरानी हो चुकी हैं। प्लास्टर उखड़ गए हैं और बरसात में भी पानी टपकता था। शासन ने जर्जर अवस्था में पहुंच चुकीं समितियों के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव मांगा गया था।
इसके तहत नौ साधन सहकारी समितियों भुवना बुजुर्ग, पनकीपुर अहियाई, मंदुरी, बालनरायन मंझरिया, गजईपुर मुंडेरा, बैरीडीह, तरवा, मेंहनगर और लसड़ाकला के मरम्मत और रंगरोगन के लिए 45.27 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन समितियों के छत, फर्श, प्लास्टर और रंगरोगन का कार्य कराकर सही कराया गया। अन्य जर्जर समितियों के जीर्णोद्धार के लिए शासन को भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।