फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Removed a new SIM and blew 18 lakhs from two accounts in Azamgarh

आजमगढ़: नया सिम निकाल कर दो खातों से उड़ा दिए 18 लाख, पीड़ित ने शहर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 29 Jul 2020 12:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 29 Jul 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Removed a new SIM and blew 18 lakhs from two accounts in Azamgarh
बैंक अकाउंट

आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति के खाते से 18 लाख रुपये उड़ा दिए गए हैं। जालसाज ने इसके लिए पीड़ित के मोबाइल नंबर को बंद करवा कर नया सिम जारी कराया था। परेशान हाल पीड़ित ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में रोडवेज मुहल्ला निवासी अरुण कुमार बरनवाल ने बताया कि वह बीएसएनएल का सिम प्रयोग करता है। उसका यही नंबर उसके व परिजनों के बैंक खातों में दर्ज है। कई दिनों से उसका मोबाइल सिम काम नहीं कर रहा था। जिसकी जानकारी उसे शनिवार को हुई। शनिवार व रविवार लॉकडाउन के चलते वह सिम चालू कराने को लेकर कुछ कर नहीं पाया। 
विज्ञापन


सोमवार को बीएसएनएल आफिस पहुंच कर सिम बंद होने के बारे में जानकारी मांगी तो बताया गया कि सिम खराब है दूसरी जारी करा लें। इसके बाद उसने प्रार्थना पत्र व 50 रुपये शुल्क देकर दूसरा सिम निकलवा लिया। बताया गया कि दो घंटे में सिम एक्टीवेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद बीएसएनल से उसके दूसरे नंबर पर फोन आया कि आप को दिया गया सिम एक्टीवेट नहीं हो सकता है क्योंकि 24 जुलाई को ही वाराणसी आफिस से दूसरा सिम जारी हो चुका है। इसके बाद पीड़ित कार्पोरेशन बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसके दो खातों से 18 लाख रुपये दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर हो चुके है। वह अपने बीएसएनएल नंबर से ही अपने खातों का संचालन करता था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वादी मुकदमा के बीएसएनएल की सिम को बंद करा कर किसी ने दूसरी सिम ले लिया है और फिर उसी मोबाइल नंबर से वादी के कार्पोरेशन बैंक के दो खातों से 18 लाख रुपये उड़ा दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा
पंकज पांडेय एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed