{"_id":"58e685df4f1c1b41485b62a0","slug":"removal-of-liquor-shops-from-the-township-and-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती और विद्यालय के पास से हटाई जाएं शराब की दूकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती और विद्यालय के पास से हटाई जाएं शराब की दूकानें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
निषाद बस्ती और विद्यालय के पास शराब की दूकान खुलने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा कटान बाजार के ग्रामवासियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने निषाद बस्ती और विद्यालय के समीप खोली शराब की दूकान को बंद कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि मुख्यमंत्री ने शराब की दूकानों को हाईवे, बस्ती और विद्यालय से दूर करने का निर्देश दिया है। कप्तानगंज कस्बे में पूर्व से चल रही शराब की दूकान को हटाकर विद्यालय के समीप निषाद बस्ती में खोल दिया गया है। निषाद बस्ती के लोग जब इसका विरोध करते हैं तो पुलिस उन्हें प्रताड़ित करती है।
इस मौके पर उर्मिला निषाद, शीला देवी, सुमन देवी, रीता, मूगा देवी, विद्या देवी, सुशीला आदि उपस्थित थे।