फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief will not be available, everyone will have to pay fees

नहीं मिलेगी राहत, सबको जमा करनी होगी फीस

Sat, 06 Jun 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Relief will not be available, everyone will have to pay fees
आजमगढ़। प्राइवेट विद्यालयों में फीस माफी की आस लगाए बैठे अभिभावकों को तगड़ा झटका लगा है। उनकों फीस जमा करने से छूट नहीं मिल पाएगी। डीएम राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि फीस माफी के लिए शासन की ओर से इसके लिए कोई निर्देश नहीं मिला है। पिछले दिनों अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर फीस माफी की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

पूरे देश में 21 मार्च को लाक डाउन घोषित हो गया। इसके बाद से जनपद के सारे विद्यालय बंद हो गए, जो अभी तक नहीं खुल सके हैं। वाट्सएप ग्रुप बनाकर बच्चों की आनलाइन क्लास भी चलाई जा रही है। अभिभावक महासंघ के बैनर तले लोगों ने बंदी के दौरान की फीस माफ करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय प्रदर्शन किया था। शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान डीएम राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि फीस माफी के लिए सरकार की ओर से कोई निर्देश उनके पास नहीं आया है। यह निर्देश आया है कि कोई भी प्राइवेट विद्यालय एक साथ कई महीनों की फीस नहीं लेगा। साथ ही अगर कोई स्मार्ट क्लास आदि के नाम पर ज्यादा फीस वसूलता है तो अभिभावक उसकी शिकायत करें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अभिभावकों से अपील की कि वह फीस जमा करें क्योंकि इसी से ही अध्यापकों को उनकी सैलरी आदि कालेज प्रबंधन द्वारा दी जाती है। अगर वह चाहेें तो फीस को टुकड़ों में भी बांटकर जमा कर सकते हैं। उन्होंने सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की बच्चों की फीस जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed