फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Regularly check restaurants and hotels: DM

रेस्ट्रोरेंट एवं होटलों की नियमित जांच करें : डीएम

Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Regularly check restaurants and hotels: DM
विभागीय अधिकारी नगर के समस्त रेस्टोरेंट एवं होटल प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करें। यह तय करें कि साफ-सफाई, खाद्य की गुणवत्ता उच्च कोटि की है अथवा नहीं। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के साथ ही उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करें। इसके अलावा आवासीय विद्यालय, मेडिकल कालेज तथा राजकीय एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित कैंटीन और मेस का भी निरीक्षण किया जाए यह देखें कि वहां खानपान की क्या व्यवस्था है।
विज्ञापन

औषधि अनुभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षक को बाजार में ज्यादा मात्रा में बिकने वाली दवाइयों की नियमित जांच तथा नमूना लेने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन के मंशानुरूप कार्य करें। जनहित के कार्यों को बढावा दें एवं किसी भी प्रकार से आम व्यापारियों का उत्पीड़न न हो, इस बात का विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सुशील कुमार मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य), दीपक कुमार श्रीवास्तव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सीमा वर्मा औषधि निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed