{"_id":"6aa44d5181d08eec40005554","slug":"registration-for-classes-9-11-open-until-the-30th-exam-form-deadline-also-extended-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-156957-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कक्षा नौ-11 का पंजीकरण 30 तक, परीक्षा फार्म की भी बढ़ी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कक्षा नौ-11 का पंजीकरण 30 तक, परीक्षा फार्म की भी बढ़ी तारीख
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब हाईस्कूल-इंटर के परीक्षा शुल्क को चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर की रात 12 बजे तक है।
डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण भी 30 सितंबर तक होंगे। प्रधानाचार्य एक से चार अक्तूबर तक नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो समेत अन्य विवरणों की जांच करेंगे। पांच से आठ अक्तूबर तक आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा।
वहीं हाईस्कूल-इंटर के विवरणों की चेकलिस्ट की जांच एक से छह अक्तूबर तक होगी। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की प्रति 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।