फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Registrar Missing Posters mahajara suheldev University Students Appeal Search in azamgarh

कुलसचिव लापता: यूपी के इस विश्वविद्यालय लगे पोस्टर, छात्रों ने की खोजने की अपील; बाबू के घूस से जुड़ा है मामला

Fri, 08 May 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 08 May 2026 06:00 AM IST
सार

Azamgarh News: महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में आ गया है। यह कुछ दिन पहले बाबू के घूस लेने का मामला सामने आया था। इसमें कुलसचिव पर भी आरोप लगे थे। आरोप है कि कुलसचिव उसी दिन से लापता हैं। इस मामले को लेकर छात्र भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

विज्ञापन
Registrar Missing Posters mahajara suheldev University Students Appeal Search in azamgarh
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलसचिव लापता। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में बाबू के घूस लेते गिरफ्तार होने के बाद से कुल सचिव पर लगातार आरोप लग रहे हैं। इसका परिणाम है कि कुल सचिव विश्व विद्यालय से गायब हैं। बृहस्पतिवार को विश्व विद्यालय के छात्रों ने परिसर में और उनके आफिस के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए और लोगों से उन्हें खोजने की अपील की। 

विज्ञापन


बताते चलें कि 28 अप्रैल को आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में मान्यता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के क्लर्क (संविदा कर्मी) संजय यादव को गोरखपुर विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 1.80 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए और उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन

चर्चा का बना विषय

इस घटना के बाद से छात्र संगठन और एबीवीपी रजिस्ट्रार पर हमलावर हो गया है। उनके द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला तक फूंकने की कार्रवाई की गई। इस गहमा गहमी के बीच रजिस्ट्रार कार्यालय से गायब हैं। वह अपने कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं। 

इसे देखते हुए छात्र संगठन के छात्रों ने बृहस्पतिवार को विश्व विद्यालय परिसर के साथ ही उनके कार्यालय के दरवाजे पर उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए। छात्रों ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को रजिस्ट्रार के बारे में जानकारी हो तो बताए। 

यह लोग कालेज आएंगे नहीं और चाहेंगे हम परीक्षा में भी बैठेंगे। हमने व्यवस्था बना रखी है कि अगर कोई छात्र कई दिन नहीं आता है तो हम उसके पास फोन करते हैं। रही बात पोस्टर लगाने की तो लोकतंत्र है कोई भी कहीं भी पोस्टर लगा सकता है। रजिस्ट्रार साहब रविवार तक अवकाश पर हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय आएंगे। - प्रो. संजीव कुमार, कुलपति, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed