{"_id":"57eab9994f1c1b653b574fe0","slug":"reflex-trucks-including-24-cattle-killed-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, युवक सहित 24 मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, युवक सहित 24 मवेशियों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली के पकवाइनार के पास अनियंत्रित ट्रक सड़क के किनारे एकत्र पानी में जा गिरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार बाजार के पास सोमवार की रात दो बजे एक अनियंत्रित ट्रक गुमटी से टकराते हुए पलट गया। हादसे में ट्रक से दबकर एक युवक और 24 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढा खोदकर मवेशियों को दफना दिया गया। पुलिस ट्रक पर अंकित नंबर के जरिए मालिक और युवक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
बिहार से जीयनपुर होते हुए सुल्तानपुर के लिए आए दिन जिले में भैंस और पड़वा लादकर प्रतिदिन ट्रक जा रहे हैं। सोमवार की रात पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान चला रखी थी। पुलिस के भय से एक ट्रक चालक भागने लगा और अनियंत्रित होकर पकवाइनार बाजार में ट्रक एक गुमटी को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। घटना के बाद ट्रक में सवार अन्य लोग उतरकर भाग गए। जबकि एक युवक और 24 से अधिक मवेशियों की दबकर मौत हो गई। कोतवाल जीयनपुर राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रक पर अंकित नंबर के जरिए पुलिस ट्रक के मालिक और मृत युवक के विषय में जानकारी इकट्ठा कर रही है।