फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduction in water level, harvesting continues

जलस्तर में दर्ज की जा रही कमी,कटान जारी

Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Reduction in water level, harvesting continues
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की जा रही है। जलस्तर घटने के बाद भी नदी की कटान में कमी नहीं आई है। जिसके कारण विद्यालय तो खुल गए हैं लेकिन इनमें बढ़ने वाले बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। जिससे घाघरा नदी अपने तटवर्ती क्षेत्रों में पढ़ने वाले गांवो के पास कटान कर रही है जिससे देवरा वासी दहशत में हैं। बहराइच जिले के कतर्निया घाट से बुधवार को छोड़े गए पानी का असर एक-दो दिन बाद दिखाई देने एक बार फिर लगेगा। नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा में घाघरा नदी कटान कर रही है। अब तक कुल 13 घर घाघरा नदी काटकर विलीन कर चुकी है। यह लोग पलायन करने के बाद दूसरी जगह शरण लिए हुए हैं वैसे तो बगहवा का पुरा में अब 57 घर की आबादी निवास करती है लेकिन इस समय दो दर्जन घर घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर हैं। अभी तक कटी हुई जमीन और घरों का तहसील प्रशासन द्वारा सर्वे कर शासन को नहीं भेजा गया है जिन लोगों के घर कट गए हैं और जमीन उन लोगों ने शासन से राहत अनुदान की मांग किया है। इसी ग्राम पंचायत के झगरवा का पुरा, साधु का पुरा ,बासु का पूरा आदी गांव के पास घाघरा नदी आबादी की जमीन के साथ खेती योग्य जमीन को काट रही है। गांगेपुर रिंग बंधे के पास घाघरा नदी कटान का दबाव बनाए हुए हैं कटान को रोकने के लिए शासन-प्रशासन लगा हुआ है अब तक किए गए प्रयास विफल साबित हो रहे हैं रुक रुक कर घाघरा नदी कटान कर रही है। सरकारी परिषदीय जूनियर विद्यालयों को बच्चों की पढ़ाई के लिए खोल दिए गए हैं। देवारा क्षेत्र में पड़ने वाले जूनियर विद्यालयों के रास्तों पर पानी होने से सभी बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बुधवार को बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 71.83 मीटर दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार को 71.71 मीटर हो गया। वहीं बुधवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 71 .12 मीटर दर्ज किया गया जो बृहस्पतिवार की को 71.02 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed