फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reduced skirt , the villagers took the relief SDM Sansphunch

घटी घाघरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 03 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 03 Jul 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Reduced skirt , the villagers took the relief SDM Sansphunch
घाघरा के जलस्तर में गुरुवार को 10 सेमी घटाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर, प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दी है। जैसे ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होगा, बाढ़ चौकियों पर तैनात किए गए सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुआं नाले पर 71.20 मीटर रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को उसमें 10 सेमी घटाव के साथ गेज 71.10 मीटर दर्ज किया गया। वहीं डिघिया नाले पर बुधवार को जलस्तर 70.46 मीटर रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को 26 सेमी घटाव के साथ गेज 70.20 मीटर मापा गया।
विज्ञापन

जलस्तर घटने के साथ नदी का कटान भी तेज हो गया है। गुरुवार को एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह ने कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है क्योंकि नदी के जलस्तर में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, बाढ़ क्षेत्र में प्रशासन द्वारा 10 बाढ़ चौकियों (महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुआरी, ईस्माइलपुर, हैदराबाद, कुड़ही, सहदेवगंज, औघड़गंज, चिकनिहवां) की स्थापना कर दी गई है। साथ इन पर ड्यूटी के लिए राजस्वकर्मियों और चिकित्सकों के साथ ही अन्य लोगों की तैनाती कर दी गई है। जैसे ही नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होगा। यह कर्मचारी बाढ़ चौकियों पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed