{"_id":"632cb0b6d7a35728f0329c08","slug":"recovery-of-4-95-lakh-sent-even-after-giving-noduse-in-2020-azamgarh-news-vns675504138","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 में नोड्यूज देने के बाद भी भेजी गई 4.95 लाख की रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2020 में नोड्यूज देने के बाद भी भेजी गई 4.95 लाख की रिकवरी
विज्ञापन
आजमगढ़। वाणिज्य कर विभाग की ओर से 4.95 लाख की रिकवरी का नोटिस मिलने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने का मैसेज वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद विभाग जागा और रिकवरी नोटिस की जांच शुरू कर दी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीड़ित व्यक्ति को 2020 में विभाग ने नोड्यूज भी दिया हुआ है।
अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी महेंद्र पाठक ने वाणिज्य कर विभाग में अपना पंजीकरण कराया था। उन्होंने 2019 में इस बंद करा दिया। और 2020 में विभाग से उन्हें नोड्यूज दे दिया गया। दो साल बाद विभाग की ओर से महेंद्र पाठक को 4.95 लाख के रिकवरी की नोटिस जारी कर दिया गया। चेतावनी दी गई कि 15 दिनों में धन नहीं जमा करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस नोटिस के मिलते ही महेंद्र पाठक अवसाद में चले गए। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट वायरल होते ही विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। अमीन के माध्यम से नोटिस महेंद्र पाठक को बुधवार के दिन रिसिव कराया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के बाद अब विभाग महेंद्र को कार्यालय बुला कर मामला रफा-दफा करने की बात करने में लगा है।