फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Received money yet not built house, will be recovered

Azamgarh News: धन मिला फिर भी नहीं बनाया मकान, होगी वसूली

Thu, 20 Jul 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Received money yet not built house, will be recovered
शहरी क्षेत्र के उन लोगों से डूडा धन की वसूली करने की तैयारी में जिन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में धन लेकर भी मकान नहीं बनवाया है। डूडा को 15762 आवासों के निर्माण का लक्ष्य मिला था। लेकिन 75 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने धन लेकर भी मकान नहीं बनवाए। विभाग वसूली की तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक हर गरीब के सिर पर छत उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना चल रही है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत डूडा कार्यालय को 15762 आवास के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। डूडा में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच की गई जिसमें 224 लोग अपात्र पाए गए। अब तक शहर क्षेत्र में कुल 12809 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 2953 आवासों का निर्माण प्रगति पर है। वहीं 75 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें कई साल पहले आवास निर्माण के लिए धनराशि मिल चुकी है लेकिन उन्होंने निर्माण शुरू नहीं कराया है। इनमें से कुछ लाभार्थियों को पहली और कुछ को दूसरी किस्त जारी हो चुकी है। अब विभाग ऐसे लाभार्थियों को जारी की गई धनराशि की वसूली की तैयारी में जुटा हुआ है। नगर के अनंतपुरा गुरुटोला मुहल्ला निवासिनी मीरा शर्मा पत्नी अरुण शर्मा को 22 मार्च 2021 को ही प्रथम किस्त के रुप में 50 हजार रुपये जारी किए गए थे। अब तक इन्होंने आवास का निर्माण नहीं शुरू कराया है। नगर के फरासटोला मुहल्ला निवासी मुकेश को 16 नंबवर 2019 को पहली किस्त के रूम में 50 हजार रुपये मिले। धनराशि जारी हुए लगभग चार साल हो गए अब तक आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया गया। पीओ डूडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का कार्य काफी तीव्र गति से चल रहा है। लक्ष्य करीब हैं। लेकिन 75 लोग ऐसे हैं जो धन लेने के बाद भी मकान नहीं बना रहे हैं। अब ऐसे लोगों से वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed