फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Realize Mahatma Gandhi's dream of clean India: Neeraj

साकार करें महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत का सपना : नीरज

Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Realize Mahatma Gandhi's dream of clean India: Neeraj
रैदोपुर में महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के अवसर पर सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो अक्टूबर को गांधी संकल्प पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह के नेतृत्व में गांधी संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। पदयात्रा गांधी प्रतिमा रैदोपुर तिराहा से त्रिमूर्ति तिराहा से कलेक्ट्री चौराहा से पंडित दीन दयाल चौक से अग्रसेन चौराहा पर खत्म हुई। इस दौरान सड़क से पालिथीन भी एकत्र की गई। अग्रसेन चौराहे पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नीरज शेखर सिंह ने कहा कि भाजपा बापू की जयंती पर दो से 31 अक्टूबर तक गांधी संकल्प यात्रा से लोगों को स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत का सपना जन सहयोग और जागरूकता के पूरा कर पाना संभव नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा. श्याम नारायण सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, माला द्विवेदी आदि थे। वहीं लालगंज संवाददाता के अनुसार वाराणसी से आजमगढ़ जाते हुए नीरज शेखर का जोरदार स्वागत किया। रजनीश जायसवाल, इंद्राज चौहान, मिथिलेश सिंह, जेपी सिंह, सुनील सिंह,अवध राज यादव, रजनीश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed