फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with a minor while sleeping on the roof, accused arrested

छत पर सो रही नाबालिग संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rape with a minor while sleeping on the roof, accused arrested
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग संग दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं नामजद आरोपी को पुलिस ने बुधवार को चुनुगपार मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में नाबालिग की मां ने बताया कि बीते आठ अक्तूबर की रात उसकी दो पुत्रियां एक 13 वर्षीय दूसरी 15 वर्षीया पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार के घर की छत पर सो रही थी। अनिल पुत्र रामचंदर ने उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर बड़ी बेटी भी उठ गई। इसके बाद आरोपी दोनों बहनों को धमकी देते हुए चला गया। आरोपी के जाने के बाद दोनों लड़कियां भाग कर घर आई और उसे घटना की जानकारी दी। आरोपी बार-बार धमकी दे रहा था। जिससे परेशान होकर मंगलवार की रात वह जीयनपुर कोतवाली पर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। बुधवार को आरोपी को चुनुगपार मोड़ से गिरफ्तार भी कर लिया। वहीं पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed