फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape case filed against former DIOS

Azamgarh: पूर्व DIOS पर दुष्कर्म का मुकदमा, नौकरी का झांसा देकर महिला से दरिंदगी का आरोप

Sat, 25 Feb 2023 09:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2023 09:25 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में तैनात रहे पूर्व डीआईओएस के खिलाफ शहर कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Rape case filed against former DIOS
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोर्ट के आदेश पर आजमगढ़ जिले में तैनात रहे पूर्व डीआईओएस के खिलाफ शहर कोतवाली में एक महिला की तहरीर पर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच में जुट गई। वादी मुकदमा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि नवंबर 2022 में तत्कालीन डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के पास वह एक व्यक्ति के कहने पर नौकरी की आस में गई थी।

विज्ञापन


डीआईओएस ने उसे अपने आवास पर बुलाया और वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शिकायती पत्र को सीजेएम ने गंभीरता से लिया और शहर कोतवाली पुलिस को पूर्व डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर विवेचना का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पीड़िता महराजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बरदह थाना पुलिस ने शुक्रवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 12 फरवरी को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मसूदपट्टी मड़ैया गांव निवासी पवन यादव बीते पांच साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता चला आ रहा है। शादी का दबाव बनाने पर संबंध विच्छेद कर भाग गया और जानमाल की धमकी देने लगा।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शुक्रवार को बरदह थाना पुलिस ने नामजद आरोपी पवन यादव को मुखबिर की सूचना पर भीरा तिराहे से घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed