{"_id":"5e4835df8ebc3e6ea962d940","slug":"rape-accused-arrested-caught-along-with-seven-others-azamgarh-news-vns510987116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सात अन्य तमंचे के साथ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सात अन्य तमंचे के साथ पकड़े गए
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र में पकड़े गयें नाबालिक के साथ दुर्ष्कम के आरोपी के बारे में जानकारी देते एसप?
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एसपी त्रिवेणी सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय पर ताबड़तोड़ प्रेसवार्ता कर चार घटनाओं का खुलासा किया। इसमें एक दुष्कर्म के नामजद आरोपी के अलावा सात अन्य युवकों को तमंचा आदि के साथ पकड़ने का दावा किया गया। हालांकि पुलिस के लिए अभी डकैती, लूट, हत्या जैसे मामले चुनौती बने हुए हैं। इन मामलों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
खुलासा- एक
नामजद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीया किशोरी के साथ रास्ते से खींच कर हुई दुष्कर्म के आरोपी रवि कन्नौजिया पुत्र स्व. गुड्डू कन्नौजिया को मुखबिर की सूचना पर शनिवार की शाम भदुली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने में पुलिस सफल हुई है। वहीं आरोपी के कपड़े पर सिमेंस आदि लगा पाया गया है और आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। इसे फांसी की सजा दिलाने का पूरा प्रयास होगा।
खुलासा- दो
एक पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़। पुलिस आफिस पर दूसरी प्रेसवार्ता भी सिधारी थाना क्षेत्र की रही। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान सिधारी थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल .32 बार मय तीन जिंदा कारतूस दो युवकों को पकड़ा गया। पुलिस को यह कामयाबी भी मुखबिर की सूचना पर ही मिली। सिधारी पुलिस ने भदुली पुल के पास स्थित जिन्नाद बाबा मजार के पास से शुक्रवार की शाम बृजेश यादव पुत्र राजपति निवासी शाहगढ़ सिधारी व उमेश यादव पुत्र स्व. सूर्यभान निवासी बुदैठा थाना सिधारी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
खुलासा- तीन
महिला का पर्स छीन कर भागने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़। एसपी आफिस पर शनिवार को आयोजित तीसरी प्रेसवार्ता जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रही। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को दिन में जीयनपुर तिराहे पर खड़ी एक महिला का पर्स छीन कर दो युवक भाग रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस की ईगल मोबाइल कर्मियों ने धर दबोचा। पकड़े गये लुटेरों में गौरव पुत्र राजेश व योगेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र निवासी बोझी थाना घोसी मऊ शामिल रहे। इनके पास से पुलिस ने महिला का पर्स, जिसमें एक हजार रुपये थे, एक बाइक, एक मोबाइल बरामद किया है।
खुलासा - चार
तमंचा व चाकू के साथ तीन गिरफ्तार
आजमगढ़। एसपी आफिस पर शनिवार को हुई प्रेसवार्ता के दौरान चौथा खुलासा तमंचा व चाकू के साथ तीन युवक को पकड़े जाने का रहा। एसपी ने बताया कि रौनापार पुलिस शनिवार की सुबह करखियां मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करखिया की तरफ से आ रही एक सेट्रो कार को रोक कर तलाशी ली गई। कार में आगे की सीट पर बैठे अमृत कुमार दुबे पुत्र वशिष्ठ नरायण निवासी चोको खुर्द थाना कोतवाली जीयनपुर के पास से एक अदद तमंचा व कारतूस मिला। चालक हिमांशु राय निवासी चोके खुर्द थाना जीयनपुर व पीछे बैठे राजन पांडेय पुत्र शिव प्रकाश निवासी जहांगीरपुर थाना निजामाबाद के पास से एक- एक चाकू बरामद हुआ। तमंचा चाकू के साथ ही सेंट्रो कार बरामद की गई।