{"_id":"65ce41c253b36e7eff0a4357","slug":"ran-away-after-snatching-rs-15-lakh-from-the-father-of-the-groom-attending-the-wedding-procession-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-111351-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बरात में शामिल दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख रुपये छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बरात में शामिल दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख रुपये छीनकर भागे
विज्ञापन
शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बरात में शामिल दूल्हे के पिता से बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपये मौजूद थे। पीड़ित ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
जिले के रहने वाले हरिओम शुक्ला ने अपनी पुत्री की शादी राजस्थान प्रांत के जोधपुर जिला निवासी चंद्रमौलि उपाध्याय के पुत्र से तय की है। दूरी के चलते बराती 11 फरवरी को ही जिले में आ गए थे। लड़की वालों ने ब्रह्मस्थान क्षेत्र में स्थित किसी मकान में ठहराया था। 13 फरवरी को शादी थी। विवाह समारोह चौधरी गेस्ट हाऊस में था। चंद्रमौलि 13 फरवरी की रात आठ बजे बरात लेकर निकले। दूल्हा गाड़ी में बैठा और पिता चंद्रमौलि पैसा रखा बैग हाथ में टांगकर बरात के साथ चलने लगे। इसी दौरान एक युवक अचानक से आया और हाथ में लिया हुआ बैग छीनने लगा। इस दौरान बैग छिटककर कुछ दूर जा गिरा। युवक ने बैग उठाया और पास में मौजूद एक बाइक सवार की बाइक पर पीछे बैठ कर फरार हो गया। चंद्रमौलि के अनुसार बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपये थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। इसके बाद चंद्रमौलि विवाह स्थल पर पहुंच कर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए और बुधवार को शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।