फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramraj will come when Nishad Raj and descendants of Shri Ram will rule

रामराज तब आएगा जब निषाद राज और श्रीराम के वंशज करेंगे शासन

Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ramraj will come when Nishad Raj and descendants of Shri Ram will rule
आजमगढ़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डा. संजय कुमार निषाद का मंगलवार को प्रथम जनपद आगमन जोरदार स्वागत किया गया। अतरौलिया डाक बंगले में उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार जीत का पुराना रिकार्ड तोड़ देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन बीजेपी का ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगा और ज्यादा सीटें जीतने वाला गठबंधन बनेगा। आजमगढ़ में भी निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन की आधिकारिक घोषणा के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर जाएगा और मछुआ बाहुल 160 सीटों जीत दिलाएगा। श्रृंगवेरपुर में केवट ने भगवान श्रीराम को पार उतारा था। भगवान ने लंका में विजय पताका फहराई। उसके बाद रामराज्य आया। सही मायने में रामराज्य उस दिन आएगा जब निषाद राज और श्रीराम के वंशज शासन करेंगे। भाजपा से निषाद समाज और निषाद पार्टी के सभी मुद्दे मछुआ आरक्षण, तालघाट बालू का मुद्दा, कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनैतिक मुकदमों की वापसी, फूलन देवी के हत्या की सीबीआई जांच और विरासत की जांच का मामले पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed