फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramakant Yadav dominated in Phulpur

फूलपुर में रहा रमाकांत यादव का दबदबा

Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ramakant Yadav dominated in Phulpur
अंबारी। फूलपुर विकास खंड में हुए पंचायत चुनाव में सपा के बाहुबली नेता रमाकांत यादव का दबदबा रहा। उनके परिवार ने पंचायत चुनाव में छह पदों पर कब्जा जमाया। पूर्व सांसद के बड़े भाई सातवीं बार सरवां गांव के प्रधान बने तो बड़े भाई की बहू तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य (महाप्रधान) का चुनाव जीतने में कामयाब हुई। भाभी, छोटा पुत्र और दो बहुएं निर्विरोध बीडीसी चुनी गई।
विज्ञापन

सरावां गांव से पूर्व सांसद रमाकांत यादव के बड़े भाई लल्लन प्रसाद यादव के परिवार से चार लोग पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। इसमें सरावां से लल्लन प्रसाद यादव ने प्रधानी का चुनाव जीता। वह 35 वर्षों से लगातार गांव के प्रधान हैं। इस बार उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राम लवट यादव को 650 वोट से पराजित किया है। लल्लन यादव की पत्नी राम प्यारी देवी सिंगारपुर से तथा बड़ी पुत्रवधू अर्चना यादव सरावां से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्वाचित हुई हें। अर्चना ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। रमाकांत यादव के छोटे बेटे वरुण कांत यादव पवई ब्लाक के मुस्तफाबाद और उनकी बड़ी बहू निशा यादव पत्नी विधायक अरुणकांत यादव उफरी से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। लल्लन प्रसाद यादव की छोटी पुत्रवधू आशा यादव राजापुर जिला पंचायत क्षेत्र से तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। उन्होंने लालजीत राजभर को 9653 वोट से हराया है। फूलपुर तहसील में पूर्व सांसद रमाकांत यादव के परिवार का लंबे समय से दबदबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed