लालगंज। कंपोजिट विद्यालय खनियरा परिसर से स्कूल चलो रैली अभियान को सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किय। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने खंड शिक्षा अधिकारी एवं दर्जनों अध्यापकों के साथ नारा लगाते हुए मुसाफिरगंज, खनियरा खास, यादव बस्ती आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे, मम्मी पापा हमे पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ सहित अन्य नारा भी लगाया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मीरा सिंह, सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह, अमरेश मिश्रा, सारिका सिंह, संगीता सिंह, अंजू सिंह, अंकिता सिंह, सुशील यादव, प्रमोद कुमार, कृष्ण कुमार यादव, बबिता सरोज, अनिल यादव, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।