{"_id":"660b11401977fd86880c5524","slug":"rally-held-regarding-communicable-disease-control-and-dastak-campaign-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-113412-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को लेकर निकली रैली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से सोमवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर रैली को झंडी दिखा रवाना किया। इस दौरान डीएम ने संचारी रोग से रोकथाम व बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों, सफाई वाहनों सहित कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार विशेष संचारी रोग व दस्तक अभियान के दौरान हीट वेव से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण 30 अप्रैल 2024 तक चलेगा। अभियान के तहत झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, जनजागरूकता आदि कार्य किए जाएंगे।
दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार के रोगियों, क्षयरोग के लक्षण वाले व्यक्तियों, कुपोषित बच्चों की जानकारियां एकत्र करेंगी। वहीं दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता घर के प्रत्येक सदस्य की आभा आईडी बनाएंगे। इसमें लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईएन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीज आदि उपस्थित रहे।