फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rajinikanth union president , general secretary Saurabh

छात्रसंघ अध्यक्ष बने रजनीकांत, सौरभ महामंत्री

Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth union president , general secretary Saurabh
सोमवार को नगर से सटे श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान और मतगणना हुआ। इसमें रजनीकांत यादव को अध्यक्ष, राहुल सिंह को उपाध्यक्ष और सौरभ सिंह को महामंत्री घोषित किया गया।
विज्ञापन



चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गाजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे मतदान का कार्य शुरू होकर दो बजे तक चला। मतदान का समय 1.30 बजे तक ही निर्धारित था लेकिन काफी संख्या में छात्रों के लाइन में लगे होने के कारण दो बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन



इसमें महाविद्यालय के 2695 छात्रों में से 1397 छात्रों ने मतदान किया। मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक महाविद्यालय गेट के बाहर जमा थे। उनके द्वारा तरह-तरह के नारे लगाए जा रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मतगणना की समाप्ति तक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम तीन बजे से शुरू मतगणना शाम पांच बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर रजनीकांत यादव ने मनीष राव को 216 मतों से पराजित कर कब्जा जमाया। रजनीकांत को 719 और मनीष राव को 503 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह ने रामबाबू यादव को 90 मतों से शिकस्त दी।


राहुल सिंह को 552 और रामबाबू यादव को 462 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए सौरभ सिंह ने रामाशंकर यादव को 111 मतों से पराजित किया। सौरभ सिंह को 723 और रामाशंकर यादव को 612 मत प्राप्त हुए। उपमंत्री पद पर बृजेश यादव ने सिकंदर मौर्या को 316 मतों से शिकस्त दी।


बृजेश यादव को 848 और सिकंदर को 532 मत प्राप्त हुए। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर जयपाल सरोज ने वैभव अस्थाना को 43 मतों से पराजित किया। जयपाल सरोज को 121 और वैभव अस्थाना को 78 मत प्राप्त हुए। कृषि संकाय प्रतिनिधि पद पर दुर्गा प्रसाद यादव ने सुशील कुमार को 187 मतों से शिकस्त दी।



दुुर्गा प्रसाद यादव को 250 और सुशील कुुमार को 63 मत प्राप्त हुए। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर विवेक कुमार ने शिवानंद पांडेय को 105 मतों से पराजित किया। विवेक कुमार को 484 और शिवानंद पांडेय को 379 मत प्राप्त हुए। वहीं शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारी डा. राजीव त्रिपाठी द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed