{"_id":"627ddc632493be75434b99eb","slug":"raipur-helicopter-crash-son-of-azamgarh-captain-ajay-prakash-martyr-he-were-honored-by-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helicopter Crash: रायपुर हेलीकॉप्टर क्रैश में आजमगढ़ के लाल की मौत, राष्ट्रपति के हाथों हो चुके थे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Helicopter Crash: रायपुर हेलीकॉप्टर क्रैश में आजमगढ़ के लाल की मौत, राष्ट्रपति के हाथों हो चुके थे सम्मानित
Fri, 13 May 2022 09:49 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 May 2022 09:49 AM IST
सार
रायपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार रात हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट अजय प्रकाश श्रीवास्तव की मौत हो गई। वो आजमगढ़ के रहने वाले थे। अजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
अजय प्रकाश श्रीवास्तव (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। कैप्टन पंडा उड़ीसा के रहने वाले थे। दूसरे आजमगढ़ जिले के रहने वाले कैप्टन अजय प्रकाश श्रीवास्तव हैं। बेटे की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
घर के लोग, करीबी, रिश्तेदार सभी यह जानने की कोशिश में लगे रहे कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। कैप्टन अजय प्रकाश श्रीवास्तव विगत कई वर्षों से दिल्ली में रहते थे। आजमगढ़ से उनका जुड़ाव लगातार बना रहा। हादसे की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
कैप्टन अजय प्रकाश को उड़ान का अच्छा अनुभव था। यही कारण है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की फ्लाइट भी कैप्टन अजय प्रकाश उड़ाते थे। कैप्टन अजय प्रकाश को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन