फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rain in the morning, people were troubled by the humidity throughout the day

Azamgarh News: सुबह बारिश, दिन भर उमस से लोग रहे परेशान

Tue, 04 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, people were troubled by the humidity throughout the day
जनपद में विगत कई दिनों से जारी बारिश का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। सुबह से ही बारिश की बूंदें टपकती रही। दोपहर बाद बारिश बंद हुई। बारिश बंद होने के बाद उमस काफी बढ़ गई। जिसके कारण लोग काफी बेचैन नजर आए। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो रविवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह से ही बारिश का क्रम जारी था। दोपहर लगभग 12 बजे तक बारिश होती रही। दोपहर बाद धूप तो नहीं निकली लेकिन हवा पूरी तरह से बंद रही। जिसके कारण लोग गर्मी और उमस से काफी परेशान रहे। वहीं जनपद में लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन को पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सगड़ी : अजमतगढ़ ब्लॉक के घाघरा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय के भवन के ऊपर बहुत पुराना विशाल बरगद का वृक्ष गिर गया। जिसके चलते विद्यालय भवन, चारदीवारी, रैम्प,छज्जी आदि क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया और उच्च अधिकारी को अवगत कराया। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल घाघरा के बगल में 200 वर्ष से अधिक पुराना बरगद का विशाल वृक्ष था। संयोग अच्छा था कि भोर का समय था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य और ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण को दी, खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed