फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railways is earning Rs 70 thousand per day by canceling tickets.

Azamgarh News: टिकट कैंसिल कर प्रतिदिन 70 हजार रुपये कमा रहा रेलवे

Sun, 24 Nov 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Railways is earning Rs 70 thousand per day by canceling tickets.
आजमगढ़। बड़े शहरों की ट्रेनों में लगातार वेटिंग सीट मिलने से लोग गंतव्य तक नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए वह टिकट कैंसिल कराकर बस और किसी अन्य साधन से जा रहे हैं। ऐसे में रेलवे प्रतिदिन टिकट कैंसिल कर लगभग 70 हजार रुपये कमा रहा है। टिकट कैंसिल करने से रेलवे को फायदा हो रहा है तो यात्री भी मजबूर हैं। यदि यह कहा जाए कि रेलवे के दोनों हाथों में लड्डू है तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहार बीतने पर शहर से आये लोग जीविका के लिए शहर जाना चाहते हैं। लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिलने पर वह वेटिंग टिकट ले रहे हैं। उनको यह उम्मीद होती है कि शायद उस दिन तक टिकट कंफर्म हो जाए। लेकिन ऐसा नहीं होने से वह सपरिवार ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर सफर करने का जोखिम नहीं उठा पाते। ऐसे में टिकट कैंसिल कराकर बस या किसी अन्य साधन से गंतव्य जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रेलवे टिकट बेचने में तो मुनाफा कमा ही रही है उसके साथ ही टिकट कैंसिल में भी मुनाफा कमा रही है। एक से 10 नवंबर तक 438 लोगों ने टिकट कैंसिल कराया। जहां विभाग को प्रतिदिन 70 हजार रुपये का मुनाफा हुआ।
विज्ञापन


00

10 दिन में 7.40 लाख रुपये का फायदा

रेलवे की ओर से 438 यात्रियों का टिकट 10 लाख 89 हजार 90 रुपये का टिकट काटा गया था। जहां कैंसिल कराने पर विभाग ने यात्रियों को सिर्फ तीन लाख 48 हजार 530 रुपये दिया। ऐसे में विभाग को सात लाख 40 हजार 560 रुपये का फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

चार घंटे बाद एक भी रुपये नहीं देता विभाग

टिकट कैंसिल कराने में भी रेलवे ने कई नियम बनाए हैं। यदि ट्रेन के समय से चार घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो 50 प्रतिशत यात्री को रुपये मिलते हैं। चार घंटे बाद एक भी रुपये नहीं मिलेगा। वहीं यदि बिना रिजर्वेशन टिकट है और उसकी कीमत 30 रुपये है तो एक भी रुपये नहीं मिलेगा। 30 रुपये से काटने के बाद जो होगा वही मिलेगा। वह भी तब जब तीन घंटे के अंदर वापस करेंगे।


वर्जन

लगातार वेटिंग होने से लोग टिकट कैंसिल करा रहे हैं। ऐसे में विभाग अपने शर्तों और नियमों के साथ टिकट कैंसिल कर उनको पैसा वापस भी कर रहा है। ज्यादातर मुंबई, दिल्ली और सूरत के यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए हैं।

रमेश चंद्र, वाणिज्य अधीक्षक रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed