फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway ticket maker arrested with fake ID

फर्जी आईडी से रेलवे टिकट बनाने वाला गिरफ्तार

Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Railway ticket maker arrested with fake ID
आजमगढ़। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन खुरासन रोड के पास एक टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी पर छापा मारकर कर व्यक्तिगत आईडी से रेल टिकट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। दुकान संचालक के पास से लैपटाप, प्रिंटर, मोबाइल फोन व डोंगल बरामद हुआ। उसके पास से नौ ई टिकट बरामद हुआ। आरपीएफ ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना व उनकी टीम ने बुधवार को अपराध आसूचना शाखा फील्ड मुख्यालय गोरखपुर से प्राप्त जानकारी के आधार पर रेलवे स्टेशन खुरासन रोड के कस्बा फूलपुर उदपुर स्थित जनता टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान पर छापेमारी की। काउंटर पर रखे लैपटॉप को चेक करने पर विभिन्न पर्सनल यूजर आईडी से 6 हजार 339 रुपये कीमत के चार रेलवे ई-टिकट बरामद किया। वहीं एक तत्काल ई-टिकट भी मिला है। वह पहले फर्जी आईडी से भी ई-टिकट निकालने का कार्य करते था। पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन गुप्ता है। वह फूलपुर के उदपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से टिकट निकालने में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए। आरपीएफ ने दो लैपटाप, एक प्रिंटर 730 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट भी है। इस अवसर पर कांस्टेबिल अमरनाथ यादव व निरीक्षक देवेंद्र प्रताप, एम रहमान, कांस्टेबिल महाप्रताप सिंह, विमलेश यादव व अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed