{"_id":"696d3bcc0042f028920423ef","slug":"pwd-served-notices-to-45-shopkeepers-in-gopiganj-azamgarh-news-c-191-1-gyn1001-137816-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गोपीगंज के 45 दुकानदारों को पीडब्ल्यूडी ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गोपीगंज के 45 दुकानदारों को पीडब्ल्यूडी ने थमाया नोटिस
विज्ञापन
गोपीगंज–मीरजापुर मार्ग पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते श्रीलंका के अनुयायी।
गोपीगंज। पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग के चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले 45 दुकानदारों को शनिवार को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। 15 दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाने पर विभाग स्वयं बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटवाएगा। विभागीय नोटिस मिलते ही दुकानदारों में खलबली मची है।
मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। गोपीगंज नगर के मिर्जापुर तिराहे से 500 मीटर तक सड़क के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे जहां सड़क नहीं बन रही है वहीं आए दिन जाम लगता है। विंध्याचल जाने वाला मुख्य मार्ग होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। पहले कई बार विभाग की ओर से मौखिक तौर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अब विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। नोटिस में लोक निर्माण विभाग ने बताया कि सड़क की पटरी, नाली सहित सड़क को नौ मीटर तक चौड़ा किया जाना है। प्रभावित भवन स्वामी अजीत सिंह बघेल, गिरदावल सिंह, कमलेश सिंह, यादवेंद्र सिंह, रामबाबू जायसवाल, नवीन मिश्रा, उमेश सिंह बघेल, भोला ने बताया कि मकान आबादी की जमीन में बना है। सभी का मकान सड़क एवं नाले पर अतिक्रमण करके नहीं बनाया गया है।
45 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन में खाली करने का समय दिया गया है। तय तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रशासन बुलडोजर चलवाएगा।
- डीके द्विवेदी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी