फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PWD issued notice to Nagar Palika

Azamgarh News: पीडब्ल्यूडी ने नगर पालिका को जारी किया नोटिस

Sun, 22 Sep 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
PWD issued notice to Nagar Palika
आजमगढ़। नगर पालिका द्वारा पांडेय बाजार पुरानी सब्जी मंडी मार्ग पर पानी की निकासी एक तरफ से दूसरी तरफ करने के लिए मुख्य मार्ग पर एक फीट चौड़ी पाइप लगाई गई है। पाइप लगाने के बाद नगरपालिका ने इसे मिट्टी और ईंट के टुकड़ों से समतल करके छोड़ दिया है जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका पाइप को डालने के बाद उसी तरह से छोड़ दे रही है। उसे समतल कराना भूल जा रही है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के पांडेय बाजार से जामा मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग पर इसे आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन

लगभग छह माह पूर्व यहां पाइप डाली गई लेकिन अभी तक नगरपालिका ने इसे समतल नहीं कराया। बल्कि पाइप के दोनों तरफ गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इसी तरह से वहां से कुछ दूर आगे जलकल आफिस के सामने सीवर लाइन का कार्य किया गया है। जिसे जलकल आफिस के सामने मुख्य मार्ग पर आधी सड़क को एक फीट ऊपर बनाया गया है। जिससे अक्सर यहां पर दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडेय बाजार से जाने वाला मुख्य मार्ग हमारे अधीन आता है। नगरपालिका ने अनुमति लेकर पाइप डाली है। लेकिन, फिर उसकी मरम्मत कराने की जिम्मेदारी नगरपालिका की थी। जिसके लिए उसे नोटिस जारी किया गया है। अगर मरम्मत नहीं कराई गई है तो उसे रिमाइंडर जारी कराते हैं। - संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed